20210318 203826

UP Board Class 10 Social Science Model Paper 2021

User avatar placeholder
Written by Priya Patel

March 18, 2021

UP Board Class 10 Social Science Model Paper 2021

UP Board Class 10 Social Science Model Paper 2021

UP Board Class 10 Social Science Model Paper 2021

अनुक्रमांक…………….
नाम…………………….
                   932                         825(OA)
                                   2021
                    सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर
‌                                कक्षा-10
समय : 3 घंटे 15 मिनट                       पूर्णांक : 70
नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

निर्देश :
(¡)‌ यह प्रश्न पर दो खंडों‌ “(क)” एवं “(ख)” में विभाजित है प्रत्येक खण्ड के सभी प्रश्न एक साथ हल करना आवश्यक हैं। प्रत्येक खंड का उत्तर नए पृष्ठ से प्रारंभ किया जाए।
(¡¡) प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
(¡¡¡) प्रश्न पत्र में चार प्रकार के प्रश्न हैं–बहु-विकल्पीय, अति लघु- उत्तरीय, लघु उत्तरीय व विस्तृत-उत्तरीय, जिनके सम्बन्ध में निर्देश उनके आरंभ में दिए गए हैं।
(¡v) “(क)” तथा “(ख)”खण्डो हेतु दिए गए मानचित्रों को उत्तर- पुस्तिका में मजबूती के साथ संग्लन करना आवश्यक हैं।
(v) दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से खण्ड “क” में प्रश्न संख्या 14 तथा खण्ड “ख” में प्रश्न संख्या 28 के उत्तर लिखने के लिए दिए गए हैं।

खण्ड (क)
(बहु-विकल्पी प्रश्न)

1. राष्ट्रवाद का प्रारंभ जिस देश में हुआ, वह है – 1
(¡) जर्मनी (¡¡) इटली
(¡¡¡) फ्रांस (¡v) इंग्लैण्ड
2. सविनय अवज्ञा आंदोलन कब चलाया गया? 1
‌ (¡) 1920 (¡¡) 1927
(¡¡¡) 1930 (¡v) 1935
3. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां पर स्थित है? 1
(¡) वाशिंगटन (¡¡) जिनेवा
(¡¡¡) न्यूयॉर्क (¡v) ऑस्ट्रिया

4. ‘वंदे मातरम्’ गीत किसके द्वारा लिखा गया था?
(¡) बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा
(¡¡) रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा
(¡¡¡) अबनींद्रनाथ टैगोर द्वारा
(¡v) महात्मा गांधी द्वारा 1
5. असहयोग आंदोलन का मुख्य कारण क्या था?
(¡) रांलैट एक्ट (¡¡) प्रथम विश्व युद्ध
(¡¡¡) खिलाफत आंदोलन (¡v) चौरी चौरा की घटना 1
6. नेपोलियन का संबंध किस देश से था?
(¡) जर्मनी (¡¡) ‌इटली
(¡¡¡) फ्रांस (¡v) इंग्लैण्ड 1

‌‌ (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
7. भारत आने के बाद गांधी जी द्वारा चलाया गया पहला आंदोलन कौन–सा था? 1+1
8. भारतीय लोकतंत्र की दो विशेषताएं लिखिए। 1+1
9. नारीवाद क्या था? 1+1
(लघु–उत्तरीय प्रश्न)

10. साइमन कमीशन की रिपोर्ट से कांग्रेस क्यों असंतुष्ट थी? कांग्रेस ने किस नई नीति की घोषणा की? 3
अथवा
गांधी-इरविन समझौते के प्रावधानों का वर्णन कीजिए।

11.उत्तरदाई प्रशासन क्या है? इसकी दो विशेषताएं बताइए।3
‌ अथवा
‌ 1992 के संविधान संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण अंतरों को बताइए। 3

Our Mobile App for Board Exam Preparation – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knowledgebeem.online

(दीर्घ–उत्तरीय प्रश्न)

12.भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में सविनय अवज्ञा आंदोलन के महत्व का वर्णन कीजिए। 6
अथवा
गांधी जी ने असहयोग आंदोलन क्यों प्रारंभ किया ? उनके द्वारायह आंदोलन वापस लेने के प्रमुख कारण क्या थे? 6

13. आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओ में सत्ता की साझेदारी के अलग- अलग तरिके क्या हैं? इनमें से प्रत्येक का एक उदाहरण भी दीजिए। 6
अथवा
गांधी जी की नमक यात्रा का वर्णन कीजिए। 6

(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)

निर्देश : निम्नलिखित स्थानो को भारत के दिए गए रेखा–मानचित्र
में • चिन्ह द्वारा अंकित कर नाम सहित दर्शाइए। सही
नाम, सही अंकन के लिए ½ + ½ अंक निर्धारित हैं।

14. (¡) वह स्थान, जहां 1929 में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। ½+½

(¡¡) वह स्थान, जहां जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ। ½+½

(¡¡¡) वह स्थान, जहां चौरी–चौरा कांड हुआ। ½+½

(¡v) वह स्थान, जहां नमक हाथ में लेकर नमक विरोधी कानून को भंग किया गया था। ½+½

(v) वह स्थान, जहां सूती मिल श्रमिकों का सत्याग्रह हुआ। ½+½

Our Mobile App for Competitive Exam – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz

खण्ड – “ख”
(बहु–विकल्पीय प्रश्न)
निर्देश : निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर–पुस्तिका में लिखिए :
15 . सर्वप्रथम विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) किसके द्वारा शुरू हुआ?
(¡) ‌‌विकसित देश (¡¡) विकासशील देश
(¡¡¡) ‌‌अल्प-विकसित‌ देश ‌ ‌ (¡v) निर्धन देश 1
16. निम्नलिखित में से किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है –
(¡) ‌ हरियाणा (¡¡) बिहार
(¡¡¡) राजस्थान (¡v) मेघालय 1

17. इनमें से कौन–सी रबी फसल है ?
(¡) चावल (¡¡) मोटे अनाज
(¡¡¡) चना (¡v) कपास 1
18. विदेशी व्यापार किनके मध्य होता है?
(¡) ‌ दो देशों के मध्य (¡¡) दो प्रदेशों के मध्य
(¡¡¡) दो नगरों के मध्य (¡v) दो गांव के मध्यम 1

19. भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया?
(¡) ‌1982 (¡¡) 1984
(¡¡¡) 1985 (¡v) 1986 1
20. काले दस्ताने और बंधी मुटि्ठया किसकी प्रतीक थी?
(¡) क्रोध की (¡¡)‌‌ शांति की
(¡¡¡) अश्वेत शक्ति की (¡v) खुशी की 1

(अति लघु–उत्तरीय प्रश्न )

21. भारत की दो बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नाम लिखिए। 2
22. लोकतांत्रिक व्यवस्था क्या है? 2
23. मौसमी बेरोजगारी क्या है? 2

( लघु–उत्तरीय प्रश्न )
24. आर्थिक क्रियाओं से क्या अभिप्राय है? प्रमुख आर्थिक क्रियाओं
का वर्णन कीजिए। 3
अथवा
मानव विकास में स्वास्थ्य की क्या भूमिका है? 3

25. लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं आर्थिक असमानताओं को कम क्यों नहीं कर पाई है? 3
अथवा
भारत में कृषि क्षेत्र की समस्याएं लिखिए। 3

( दीर्घ–उत्तरीय प्रश्न )

26. मृदा के निर्माण में कौन–से चार कारण सहायक होते हैं? 6
अथवा
कृषि की तीन प्रमुख समस्याओं का उल्लेख कीजिए। 6

27. भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल है? क्यों ? 6
अथवा
भारतीय संघ में केंद्र–राज्य सम्बन्धों का वर्णन कीजिए। 6

( मानचित्र कार्य )
निर्देश : दिए गए भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए :
28. (¡) उत्तर प्रदेश की राजधानी • चिन्ह द्वारा नाम सहित । ½+½
(¡¡) भारत का सबसे अधिक कॉफी उत्पादक राज्य ‌∆ चिन्ह द्वारा
नाम सहित। ½+½
(¡¡¡) गुजरात की राजधानी ⊙ चिन्ह एवं नाम सहित। ½+½
(¡v) कोयला उत्पादन का कोई एक केंद्र ▼ चिन्ह द्वारा नाम सहित। ½+½
(v) टिहरी बांध को ➜ चिन्ह द्वारा नाम सहित। ½+½

( केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए
मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में )

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

28. (¡) काली मिट्टी के क्षेत्र का नाम लिखिए। 1
(¡¡) नेपाल की राजधानी का नाम लिखिए। 1
(¡¡¡) संगम कहां स्थित है? 1
(¡v) दिल्ली किस प्रदेश की राजधानी है? 1
(v) सदाबहार वन के एक प्रमुख क्षेत्र का नाम दीजिए। 1

Visit our YouTube channel – https://www.youtube.com/c/Knowledgebeem
For more post visit our website –https://knowledgebeemplus.com
Share This Post
Image placeholder

Hi, I’m Priya Patel, founder of Knowledgebeem. I help Class 8-12 students learn English, Science, and Math easily. I also share model papers, board exam guides, and tips for UP Police, SSC, Railway, and BHU. Teaching in simple way is my motto!

Leave a Comment