UP Board Class 12 History Model Paper 2021
UP Board Class 12 History Model Paper 2021
अनुक्रमांक ………..
नाम ……….
370 280(BK)
2021
इतिहास मॉडल पेपर
कक्षा – 12
समय : 3 घंटे 15 मिनट पूर्णांक : 70
नोट : प्रारंभ के 15 मिनट विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित है।
निर्देश : i) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
ii) इस प्रश्न पत्र में 5 खंड है खंड ‘क’ में 10 बहुविकल्पी प्रश्न है खंड ‘ख’ में 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न है, खंड ‘ख’ में 6 लघु उत्तरीय प्रश्न है, खंड ‘ग’ में 3 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न है, तथा खंड ‘ड़’ में ऐतिहासिक तिथियों व मानचित्र से संबंधित प्रश्न है।
iii) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सामने अंकित है।
खण्ड ‘क’
( बहुविकल्पी प्रश्न )
प्रश्न 1. राज्यों का पुनर्गठन कब किया गया? 1
(क) 1950 ई० (ख) 1952 ई०
(ग) 1954 ई० (घ) 1965 ई०
प्रश्न 2. चेम्सफोर्ड सुधार कब पेश किया गया? 1
(क) 1909 में (ख) 1919 में
(ग) 1935 में (घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 3. संविधान कब पूर्वरूप से लागू हुआ ? 1
(क) 24 जनवरी, 1950 (ख) 25 जनवरी, 1950
(ग) 26 जनवरी, 1950 (घ) 27 जनवरी, 1950
प्रश्न 4. ऐतिहासिक उद्देश्य प्रस्ताव कब पेश किया गया? 1
(क) 12 दिसंबर, 1946 (ख) 13 दिसंबर, 1946
(ग) 14 दिसंबर, 1946 (घ) 15 दिसंबर, 1946
प्रश्न 5. गुप्तकाल में सर्वाधिक लोकप्रिय धर्म कौन-सा था? 1
(क) शैव धर्म (ख) वैष्णव धर्म
(ग) शाक्त धर्म (घ) बौद्ध धर्म
प्रश्न 6. महावीर का जन्म कब हुआ था? 1
(क) 540 ई० (ख) 540 ई० पू0
(ग) 600 ई० (घ) 670 ई०
प्रश्न 7. एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण किसने करवाया। 1
(क) कृष्ण प्रथम (ख) कृष्ण द्वितीय
(ग) कृष्ण तृतीय (घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 8. पंडित जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु कब हुई? 1
(क) 1960 ई० (ख) 1962 ई०
(ग) 1964 ई० (घ) 1966 ई०
प्रश्न 9. मनुस्मृति का काल है— 1
(क) 200 पू० से 200 ई०
(ख) 200 पू० से 300 ई०
(ग) 100 पू० से 300 ई०
(घ) इनमे से कोई नहीं
प्रश्न 10. मुगल वंश का शासक था— 1
(क) अकबर (ख) शाहजहां
(ग) शेरशाह (घ) बाबर
खंड – ‘ख’ (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11 . उत्तर वैदिक कालीन धर्म की दो विशेषताओं का वर्णन
कीजिए। 2
प्रश्न 12. अभिलेख से आप क्या समझते हैं? 2
प्रश्न 13. गुरु नानक की शिक्षाओं का वर्णन कीजिए। 2
प्रश्न 14. अकबरनामा की रचना किसने की? 2
प्रश्न 15. काकोरी काण्ड कब और कहां हुआ? 2
Visit Our YouTube Channel for Board Exam Preparation – https://www.youtube.com/c/Knowledgebeem
खण्ड ‘ग’
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 16. जैन धर्म की महत्वपूर्ण शिक्षाओं को संक्षेप में लिखिए। 5
प्रश्न 17. अलबरूनी के बारे में आप क्या जानते हैं। 5
प्रश्न 18. सहायक संधि पर एक टिप्पणी लिखिए। 5
प्रश्न 19. नमक कानून स्वतंत्रता संघर्ष का महत्व मुद्दा क्यों बन गया ? 5
प्रश्न 20. 1857 ईसवी की क्रांति का भारत के इतिहास में क्या महत्व है? 5
प्रश्न 21. मुगल शासकों और उनके साम्राज्य का वर्णन कीजिए। 5
खण्ड ‘घ’
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 22. बौद्ध धर्म के प्रमुख सिद्धांतों की विवेचना कीजिए। भारत में उसके पतन के कारण बताइए। 5+5
अथवा
सूफी मत के मुख्य धार्मिक आचार्य और विचारों की व्याख्या कीजिए। 5+5
प्रश्न 23 . महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए किन्ही दो राष्ट्रीय आंदोलन के कारणों एवं परिणामों की विवेचना कीजिए। 5+5
अथवा
मौर्य प्रशासन की प्रमुख विशेषताएं बताइए। 10
प्रश्न 24. गोलमेज सम्मेलन में हुई वार्ता का कोई नतीजा क्यों नहीं निकला ? 10
अथवा
उत्तर मौर्यकाल में विकसित राजस्व के विचारों की चर्चा कीजिए । 10
खण्ड ‘ड़’
प्रश्न 25. निम्नलिखित ऐतिहासिक तिथियों से संबंधित घटनाओं का उल्लेख कीजिए।
(क) 1942 ई० 1
(ख) 1917 ई० 1
(ग) 1955 ई० 1
(घ) 1605 ई० 1
(ड़) 1856 ई० 1
(च) 1347 ई० 1
(छ) 1206 ई० 1
(ञ) 320 ई० 1
मानचित्र – कार्य
प्रश्न 26. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को ० चिन्ह द्वारा दर्शाइए तथा उनके नाम भी लिखिए सही नाम तथा सही स्थान दशाने के लिए 1+1 अंक निर्धारित हैं।
(¡) वह स्थान जहां पर ताजमहल स्थित है। 1+1
(¡¡) वह स्थान जहां पर शेरशाह का मकबरा स्थित है। 1+1
(¡¡¡) वह स्थान जहां पर खुसरो बाग स्थित है। 1+1
(¡v) वह स्थान जहां लाल किला स्थित है। 1+1
(v) वह स्थान जहां महावीर स्वामी का जन्म हुआ। 1+1