20220722 155104

वंशागति और विविधता के सिद्धांत

User avatar placeholder
Written by Priya Patel

July 22, 2022

वंशागति और विविधता के सिद्धांत

Contents Summary

वंशागति और विविधता के सिद्धांत

वंशागति और विविधता के सिद्धांत

बहुविकल्पीय प्रश्न :-

प्रश्न 1. आनुवंशिकी जीव विज्ञान की एक शाखा है जिसके अन्तर्गत अध्ययन किया जाता है-
( क ) आनुवंशिकता एवं विभिन्नता का
( ख ) आनुवंशिकता एवं उत्परिवर्तन का
( ग ) समानताओं एवं विषमताओं का
( घ ) उद्विकास एवं संरक्षण का

प्रश्न 2. वंशागति ( आनुवंशिक ) इकाई है-
( क ) गुणसूत्र
( ख ) जीन प्रारूप
( ग ) गॉल्जीकाय
( घ ) जीन

प्रश्न 3. मेंडल के एक गुण प्रसंकरण में कौन – सी पीढ़ी हमेशा विषमयुग्मजी होती है ?
( क ) प्रथम सन्तानीय पीढ़ी
( ख ) द्वितीय सन्तानीय पीढ़ी
( ग ) तृतीय सन्तानीय पीढ़ी
( घ ) जनक पीढ़ी

प्रश्न 4 . गुलाबी पुष्प वाले गुलाबॉस में स्वनिषेचन से प्राप्त प्ररूपी अनुपात उ होगा –
( क ) 1 : 2 : 1
( ख ) 3 : 1
( ग ) 1 : 1 : 1 : 1
( घ ) 2 : 1

प्रश्न 5 . प्रथम सन्तानीय पीढ़ी की सन्तान का दोनों जनक में से किसी एक के साथ किया गया प्रसंकरण है –
( क ) जाँच प्रसंकरण ( टेस्ट क्रॉस )
( ख ) संकर पूर्वज प्रसंकरण ( बैक क्रॉस )
( ग ) अन्योन्यता प्रसंकरण ( रेसीप्रोकल क्रॉस )
( घ ) एक गुण प्रसंकरण ( मोनोहाइब्रिड क्रॉस )

Our Mobile Application for Solved Exercise – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knowledgebeem.online

प्रश्न 6. किस कारण से वर्णान्धता का विकास होता है ?
( क ) अधिक सुरापान से
( ख ) आनुवंशिकी से
( ग ) विटामिन ‘ A ‘ की कमी से
( घ ) अति सक्रिय एड्रीनल ग्रन्थि से

प्रश्न 7. मंगोती जड़ता किसके कारण होती है ?
( क ) लिंग गुणसूत्रों की एकलसूत्रता
( ख ) 21 वीं जोड़ी के अलिंगसूत्रों की एकलसूत्रता
( ग ) लिंग गुणसूत्रों की एकाधिसूत्रता
( घ ) 21 वीं जोड़ी के अलिंगसूत्रों की एकाधिसूत्रता 

प्रश्न 8 . होलैण्ड्रिक जीन किस क्रोमोसोम पर स्थित होते हैं ?

( क ) X- क्रोमोसोम
( ख ) Y क्रोमोसोम
( ग ) XY- क्रोमोसोम
( घ ) ऑटोसोम

प्रश्न 9 . प्रभाविता एवं पृथक्करण के नियमों का प्रतिपादन किसने किया था ?
( क ) डार्विन ने
( ख ) लैमार्क ने
( ग ) डी – ब्रीज ने
( घ ) मेंडल ने

प्रश्न 10. मानव में ABO रुधिर वर्गों के कितने जीनोटाइप सम्भव हैं ?
( क ) 2
( ख ) 4
( ग ) 6
( घ ) 8

To prepare notes please install our Mobile App – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knowledgebeemplus.online

प्रश्न 11. X- सहलग्न जीन्स पाई जाती हैं-
( क ) Y- गुणसूत्र के विषमजात भाग में
( ख ) X- गुणसूत्र के विषमजात भाग में
( ग ) X तथा Y गुणसूत्रों के समजात भाग में
( घ ) संयुक्त गुणसूत्रों में

प्रश्न 12. गुणसूत्रों का निर्माण होता है
( क ) यूक्रोमैटिन से
( ख ) हेट्रोक्रोमैटिन से
( ग ) ( क ) तथा ( ख ) दोनों से
( घ ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 13. द्विसंकर टेस्ट क्रास का अनुपात है
( क ) 3 : 1
( ख ) 1 : 1
( ग ) 9 : 3 : 3 : 1
( घ ) 11 : 1 : 1

प्रश्न 14. दाब कोशिका – अरक्तता होती है
( क ) अलिंगी – क्रोमोसोम पर अप्रभावी विशेषक के कारण

( ख ) अलिंगी – क्रोमोसोम पर प्रभावी विशेषक के कारण
( ग ) उत्परिवर्तन एवं बहुगुणितता के कारण
( घ ) लिंग सहलग्न अप्रभाव के कारण

प्रश्न 15. कौन – सा आनुवंशिक विकार 21 वें क्रोमोसोम की त्रिसूत्रता के कारण होता है ?
( क ) क्लाइनफेल्टर सिड्रोम
( ख ) टर्नर सिंड्रोम
( ग ) डाउन सिड्रोम
( घ ) थैलेसीमिया

प्रश्न 16. मधमुक्खी में नर का विकास होता है ।
( क ) निषेचित अंडे से
( ख ) अनिषेचित अंडे से
( क ) व ( ख ) दोनों से
( घ ) इनमें से कोई नहीं

Active and Passive Voice – https://knowledgebeemplus.com/active-voice-into-passive-voice/

अतिलघु उत्तरीय

प्रश्न 1 .वंशागति या आनुवंशिकता तथा आनुवंशिकी में अन्तर स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर- आनुवंशिक लक्षणों के जनकों से सन्तति में पहुँचने को आनुवंशिकता या वंशागति कहते हैं । विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत लक्षणों एवं उनकी वंशागति का अध्ययन किया जाता है, आनुवंशिकी कहलाता है ।

प्रश्न 2 . वंशागति के क्रोमोसोमवाद को किसने प्रस्तावित किया ?
उत्तर – सटन व बोवेरी ( Sutton and Boveri ) ने ।

प्रश्न 3. मेंडल ने अपने प्रयोग के लिए कितने लक्षणों का चुनाव किया ? किन्हीं चार लक्षणों के नाम लिखिए ।
उत्तर- मेंडल ने अपने प्रयोग के लिए सात जोड़ी विपर्यासी लक्षणों का चुनाव किया ।
उदाहरणार्थ –
1. पुष्पों का रंग – बैंगनी ( प्रभावी ) तथा सफेद ( अप्रभावी ) । 

2. बीज का रंग – हरा ( प्रभावी ) तथा पीला ( अप्रभावी ) ।

3. पौधे की लम्बाई- लम्बा ( प्रभावी ) तथा बौन( अप्रभावी )।

4. बीज का आकार – गोल ( प्रभावी ) एवं झुर्रीदार ( अप्रभावी ) ।

Our Mobile Application for Solved Exercise – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knowledgebeem.online

प्रश्न 4. अपूर्ण प्रभाविता तथा सहप्रभाविता दोनों में ही जीन रूपों एवं दृश्य रूपों का अनुपात बताइए। 

उत्तर – अपूर्ण प्रभाविता तथा सहप्रभाविता दोनों में ही जीन रूपों एवं दृश्य रूपों मे 1: 2 : 1 का अनुपात होता है ।

प्रश्न 5. विभिन्नता से आप क्या समझते हैं ? कोई दो प्रकार की विभिन्नताएँ बताइए ।
उत्तर – एक ही माता – पिता की विभिन्न संतानों में अंतर पाये जाते हैं । इस प्रकार जीवधारियों के बीच में पाये जाने वाले अंतरों को विभिन्नताएँ । कहते हैं । विभिन्नता के दो मुख्य प्रकार निम्नवत् हैं –
1. दैहिक विभिन्नताएँ 2. जननिक विभिन्नताएँ

प्रश्न 6. आनुवंशिक रोग क्या है ? मनुष्य में इस रोग के दो उदाहरण लिखिए ।
उत्तर- वे रोग जो किसी संतान को अपने माता – पिता से आनुवंशिक रूप से प्राप्त होते हैं , आनुवंशिक रोग कहलाते हैं। उदाहरणार्थ – वर्णान्धता तथा हीमोफीलिया ।

प्रश्न 7. हीमोफीलिया को ब्लीडर रोग क्यों कहते हैं ?
उत्तर- क्योंकि इस रोग में चोट लग जाने या कट जाने पर रक्त का तथक्का नहीं बनता जिसके कारण रक्त लगातार बहता रहता है । 

Our Telegram Channel – https://t.me/Knowledgebeem

For Complete Preparation of English for Board Exam please Visit our YouTube channel –
https://www.youtube.com/c/Knowledgebeem

Our Mobile Application for Solved Exercise – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knowledgebeem.online

Visit Our Website –
https://www.knowledgebeem.com

Share This Post
Image placeholder

Hi, I’m Priya Patel, founder of Knowledgebeem. I help Class 8-12 students learn English, Science, and Math easily. I also share model papers, board exam guides, and tips for UP Police, SSC, Railway, and BHU. Teaching in simple way is my motto!

Leave a Comment